Sunday, February 20, 2011

बीएसएफ के जवानों पर किया हमला

भास्कर न्यूज से
२०/२/२०११ 
अमृतसर। सिगरेट पीने से रोकने को लेकर पैदा हुए विवाद में कुछ लोगों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला कर दिया। इसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। जवानों की शिकायत पर पुलिस ने छेहर्टा निवासी कुलभूषण सिंह, जतिंदर सिंह और कंवलजीत सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के 65 बटालियन के जवान मननी तथा कर्णबहादुर सिंह थाना घरिंडा के तहत आते खासा स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। वहां मौजूद कुछ लोग सिगरेट पी रहे थे, जिस पर जवानों ने ऐतराज जताया तो वे नहीं माने, बल्कि उलटे उनसे उलझ गए। देखते ही देखते आरोपियों जवानों पर हलला बोल दिया, जिसमें दोनों जवान घायल हो गए।

http://www.bhaskar.com/article/pun-oth-attack-on-bsf-personnel-1866912.html

No comments:

Post a Comment