Wednesday, February 16, 2011

पुल के नीचे मिली BSF जवान की लाश

दैनिक भास्कर से
16/02/११


दुमका. जिले के हल्दिया थाना क्षेत्र स्थित चंद्रदीप गांव के निकट एक पुल के नीचे आज सुबह बीएसएफ जवान प्रभात कुमार सोलंकी की लाश मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, यह जवान बिहार के किशनगंज जिले में तैनात था।

40 दिनों की छुट्टी मिलने पर यह झारखण्ड के गिरिडीह जा रहा था। इसी बीच रास्ते में दुमका में इसकी मौत हो गयी। पुलिस इसे हत्या का मामला बता रही है। मामले की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है। बीएसएफ का यह मृतक जवान नालंदा के राजगीर का रहने वाला था। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।



http://www.bhaskar.com/article/jha-bsf-jawaan-found-dead-1856096.html

No comments:

Post a Comment